असम CM बोले- सुरंग हादसे से चिंतित था देश, तेलंगाना में डांस कर रहे थे प्रियंका-राहुल

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (09:05 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चिंतित राष्ट्र उत्तराखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना कर रहा था, तब दोनों भाई-बहन तेलंगाना में डांस कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मंगलवार सुबह से ही उम्मीद थी कि बचाव अभियान में कोई सफलता मिल सकती है और हम सभी चिंतित थे। मुझे तेलंगाना में चुनावी रैलियों में शामिल होना था, लेकिन मैं नहीं गया क्योंकि हम नतीजे को लेकर आश्वस्त नहीं थे।
 
शर्मा ने दावा किया कि हम पूरा दिन चिंता में थे, लेकिन राहुल और प्रियंका, दोनों तेलंगाना में ‘डांस’ कर रहे थे। मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के दौरान भी उन्होंने ऐसा ही किया था।
 
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश ने इतना ‘असंवेदनशील और अमानवीय नेतृत्व’ कभी नहीं देखा और मौजूदा कांग्रेस नेताओं की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
 
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, 'कल, एक चिंतित राष्ट्र प्रार्थना कर रहा था और हमारे श्रमिकों का इंतजार कर रहा था, वहीं एक परिवार हमेशा की तरह मौज-मस्ती-गायन और नृत्य में व्यस्त था। चाहे 26/11 हो या कोई अन्य महत्वपूर्ण अवसर हमेशा इस परिवार के लिए मनोरंजन पहली प्राथमिकता होती है।'
 
उन्होंने ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को भी रीट्वीट किया, जिसमें राहुल और प्रियंका दोनों ताली बजाते दिख रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह बहुत बड़ा अभियान था और हम बहुत चिंतित थे लेकिन हमने इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया। हमें विश्वास था कि यह ‘न्यू इंडिया’ है और हम श्रमिकों को घर लाने में सफल होंगे।
 
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा बचाव अभियान आयोजित किया- जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य के विशेषज्ञों, मशीन और प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया। देश में इतने बड़े स्तर का अभियान कभी नहीं देखा गया और भारतीय होने के नाते हम सभी को इस पर बहुत गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण है क्योंकि वे भारतीय हैं।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बचाव कार्यों में शामिल अन्य सभी को धन्यवाद दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख