NRC की लिस्ट जारी, 3 करोड़ 11 लाख शामिल, 19 लाख लोगों की नागरिकता पर सवाल

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2019 (10:36 IST)
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की अंतिम लिस्ट जारी की गई है। 19 लाख 6 हजार 657 लोग इस लिस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोग में शामिल हो गए हैं।
 
इन लोगों को भारत का नागरिक मान लिया गया है। लिस्ट जारी होने से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। गृह मंत्रालय ने फाइनल लिस्ट को जारी किया है।

31 अगस्त 2015 तक 3 करोड़ 30 लाख लोगों राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के लिए आवेदन किया था। लिस्ट से बाहर लोग 120 दिन के अंदर फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (एफटी) में अपील कर सकते हैं। एफटी दस्तावेजों की जांच करेगा, अगर इसके बाद भी वे उन्हें शामिल नहीं किया जाता तो हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं।
 
लिस्ट जारी होने से पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ NRC में नाम नहीं होने के कारण किसी को विदेशी या बाहरी नहीं मान लिया जाएगा। इसका फैसला समुचित कानूनी प्रक्रिया के बाद सिर्फ फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (एफटी) लेगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए भी सरकार उनकी मदद करेगी।

क्या कहते हैं एनआरसी समन्वयक :  राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला ने कहा कि एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए कुल 3,11,21,004 लोगों को योग्य पाया गया जबकि अपनी नागरिकता के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले 19,06,657 लोगों को इस सूची से बाहर रखा गया है। 
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की पहली सूची 31 दिसंबर 2017 को तैयार हुई थी, जिसे 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित किया गया था। इस सूची में 2,89,83,677 लोगों को शामिल किया गया था। इसके अलावा 26 जून 2019 को एक अतिरिक्त सूची जारी की गई थी जिसमें 1,02,462 लोगों को बाहर रखा गया था।
 
एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन किया था। एनआरसी समन्वयक ने कहा कि अंतिम सूची के जारी होने के बाद असंतुष्ट लोग संबंधित न्यायाधीकरण में अपील कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारे का नहीं मिला सुराग, FBI ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर

Rahul Gandhi : हाइड्रोजन बम आएगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

नेपाल में Gen-Z आंदोलनकारियों की मांग, संविधान में संशोधन, संसद भंग करो, राजनीतिक दलों को दी चेतावनी, क्या अंतरिम PM को लेकर बन गई सहमति

Ajaz Khan पर FIR, गैंगस्टर सलमान लाला को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी वि‍वादित रील, अब पुलिस से मांगने लगे माफी

MP सरकार किसानों के साथ, CM डॉ. मोहन यादव बोले- नहीं होने देंगे किसी तरह का नुकसान

अगला लेख