Weather Update: असम, मेघालय और अरुणाचल में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (08:25 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से बिहार उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नगालैंड तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा बिहार से झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी ऊपर है।

ALSO READ: Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बनी, कुछ राज्यों में वर्षा भी संभावना
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के पूर्वी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई और विदर्भ और जम्मू-कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली के कई हिस्सों और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दक्षिण उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश, विदर्भ के पूर्वी हिस्से, उत्तरी राजस्थान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी।
 
अगले 24 घंटों में वर्षा की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली और अन्य राज्यों में लू की आशंका: दिल्ली के कई हिस्सों और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दक्षिण उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश, विदर्भ के पूर्वी हिस्से, उत्तरी राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

7.7 तीव्रता के भूकंप से थाईलैंड में तबाही, बैंकॉक में इमारतें ढहीं

AIIMAS में मरीजों की भारी भीड़, लोकसभा में क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री नड्डा?

'भड़काऊ' गीत केस : SC ने खारिज की इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ FIR, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का अभिन्न अंग

भूकंप से थर्राया म्यांमार, तेज झटकों से दहला थाईलैंड

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

अगला लेख