विधानसभा चुनाव 2024, जानिए किस राज्य में कब होगा Assembly election

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 जून 2024 (19:18 IST)
Upcoming Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुके हैं और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका है। हालांकि इस बार एनडीए की सरकार बनी है। देश में इस साल के अंत तक कम से कम 3 राज्यों और 1 केन्द्र शासित प्रदेशों में चुनाव होने हैं। जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं, उनमें सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। 
 
कब तक है कार्यकाल : महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा, जबकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। वहीं, जम्मू कश्मीर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वहां 30 सितंबर से पहले चुनाव करा लिए जाने चाहिए। जम्मू कश्मीर पहले राज्य था, लेकिन वर्तमान में इसे केन्द्र शासित राज्य का दर्जा है। दरअसल, 2019 में जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया था और लद्दाख को इससे अलग कर दिया गया था। 
 
किस राज्य में कितनी सीटें : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होगा। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन की सरकार है, वहीं हरियाणा में भी भाजपा की ही सरकार है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। जम्मू कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। 
 
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा और झारखंड में भी सीटों का नुकसान हुआ है। ऐसे में इन राज्यों के चुनाव पर सबकी नजर रहेगी। क्योंकि इन सभी राज्यों में केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। इस बीच, भाजपा ने सभी चुनावी राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 

विधानसभा चुनाव 2024 : Assembly Elections 2024
राज्य कार्यकाल सीटें 
 महाराष्ट्र 26 नवंबर, 2024 तक 288
 हरियाणा 3 नवंबर, 2024 तक 90
 झारखंड 5 जनवरी, 2025 तक 81
 जम्मू कश्मीर  --- 90
 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More