‍मिन्नतें करता रहा अतीक अहमद, बेटे के जनाजे में शामिल होने दिया जाए

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (22:26 IST)
प्रयागराज। किसी समय जिस माफिया डॉन अतीक अहमद का डंका पूरे इलाके में बजता वही आज पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। मिन्नतें करता नजर आया। उसने थाने में कहा कि उसे एनकाउंटर में मारे गए उसके बेटे के जनाजे में शामिल होने दिया जाए। आखिरी बार उसकी सूरत देखने दी जाए। 
 
उसने कहा कि मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं। जवाब में पुलिस वालों ने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते। इस मामले में कोर्ट ही कुछ कर सकता है। बताया जा रहा है कि अतीक की अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है। यदि कोर्ट अनुमति देता है तो वह बेटे असद के जनाजे में शामिल हो सकेगा। असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में उसके एक साथी के साथ गुलाम के साथ एनकाउंटर में मार गिराया। 
 
करीबियों के यहां छापा : इस बीच, पुलिस ने फतेहपुर क्षेत्र में अतीक के 3 करीबियों के ठिकानों पर छापे मारकर 60 लाख का सोना, 85 लाख कैश एवं बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस इन तीनों लोगों से भी पूछताछ करेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि अतीक के परिवार के लोग या तो फरार हैं या फिर जेल में हैं। उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार है। पुलिस ने उस पर भी इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस को उसकी भी तलाश है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख