Delhi: आतिशी ने बजट पर चर्चा के समय में कटौती करने का लगाया आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (16:23 IST)
Atishi News: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी (Atishi)  ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वार्षिक बजट 2025-26 पर चर्चा के समय को जानबूझकर कम करने और संभवत: महत्वपूर्ण आर्थिक विवरण छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) को लिखे पत्र में सदन की दिनभर की कार्य सूची को लेकर क्षोभ प्रकट किया जिसमें बजट पर चर्चा के लिए बमुश्किल एक घंटा आवंटित किया गया था। आतिशी ने इस कदम को बेहद चिंताजनक व जांच से बचने का प्रयास करार दिया।
 
गुप्ता ने आतिशी के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि बजट पर चर्चा के लिए केवल एक घंटा निर्धारित करने का आप नेता का दावा बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति जिसमें आप के विधायक भी शामिल हैं, ने निर्णय लिया था कि बजट पर चर्चा दो दिन (26 और 27 मार्च को) होगी।ALSO READ: दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर आतिशी को जारी किया नोटिस
 
आतिशी ने पत्र में यह भी कहा कि सरकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करने में विफल रही। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या यह जनता से महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े छिपाने का प्रयास है। आप नेता ने गुप्ता को लिखे पत्र में कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार बजट पर विस्तृत चर्चा से बचना चाहती है। क्या यह बजट काल्पनिक राजस्व अनुमानों और आर्थिक रुझानों पर आधारित है? क्या इसीलिए आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत नहीं किया गया?”
 
आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा कि वह दिन की कार्यसूची देखकर हैरान हैं जिसमें बजट पर चर्चा के लिए केवल एक घंटा निर्धारित किया गया है, जबकि शेष समय अन्य एजेंडा के लिए तय किया गया है। इस सूची में सीएजी रिपोर्ट, पानी की कमी, जल निकासी के मुद्दों पर चर्चा और समिति की रिपोर्ट पर चर्चा शामिल थी।ALSO READ: दिल्ली में 1 लाख करोड़ का बजट, बिजली, पानी समेत 10 क्षेत्रों पर ध्यान
 
आतिशी ने कहा कि  साल के सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज पर चर्चा करने के लिए 70 विधायकों की विधानसभा को बमुश्किल एक घंटा कैसे दिया जा सकता है? आतिशी ने कहा कि क्या यह महत्वपूर्ण बहस 5 अन्य एजेंडा मदों के बीच फंस जाएगी, जो बेहद चिंताजनक है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट पर चर्चा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल विधायकों के लिए बल्कि शहर के मतदाताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

अगला लेख