आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 मई 2024 (12:25 IST)
AAP attacks Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगीं। वे सीसीटीवी वीडियो में सामान्य दिख रही हैं। उन्होंने स्वाति पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर से गिरफ्तार कर लिया। ALSO READ: स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
 
आतिशी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तार की जा सकती हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ब्लैकमेल कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया।
 
 
आतिशी ने कहा कि भाजपा का एक पैटर्न है। पहले वे मामले दर्ज कराते हैं और फिर नेताओं को जेल भेजने की धमकी देते हैं। स्वाति मालीवाल भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दर्ज अवैध भर्ती मामले में आरोपों का सामना कर रही हैं। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस स्थिति में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?
 
उल्लेखनीय है कि आप सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि कुमार ने सोमवार को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की लेकिन पार्टी ने आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया था। घटना 13 मई की बताई जा रही है।
 
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मालीवाल पर कथित हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को आरोपी बनाया। आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस निष्पक्ष है तो उसे मालीवाल के खिलाफ कुमार की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।
 
आतिशी ने कहा कि मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड की जांच और विश्लेषण किया जाना चाहिए (यह देखने के लिए) कि वह किन भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं। घटना की जांच के तहत दिल्ली पुलिस शुक्रवार को अपराध के दृश्य का नाट्यरूपांतरण करने के लिए मालीवाल को केजरीवाल के आवास पर ले गई। तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान भी दर्ज किया गया।
 
इस बीच स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। एडिशनल DCP और ACP भी मौजूद।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख