suvichar

चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आप की जीत के बाद आतिशी ने साधा भाजपा पर निशाना

केजरीवाल को समन भाजपा की बदला लेने की कोशिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (16:27 IST)
AAP leader Atishi targets BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi) ने नई दिल्ली में गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जारी हालिया समन चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा 'आप' के पक्ष में दिए गए फैसले का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 'बदला' लेने की कोशिश है।
 
आतिशी के आरोप पर ईडी या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतिशी ने दावा किया कि ईडी का समन केजरीवाल और आप को डराने की कोशिश है।

ALSO READ: चंडीगढ़ मेयर चुनाव, कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत : CM मान
 
7वीं बार समन जारी हुआ : आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने 7वीं बार समन जारी कर केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (अब रद्द) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को अपने कार्यालय में तलब किया है। केजरीवाल ने अब तक ईडी की ओर से जारी सभी समन को 'गैर-कानूनी' करार देकर नजरअंदाज किया है।
 
आतिशी ने कहा कि यह समन चंडीगढ़ महापौर चुनाव के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा लोकतंत्र को कायम रखने का बदला लेने की भाजपा की कोशिश है। यह चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आप की जीत का बदला है। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के नतीजे को पलट दिया। अदालत ने भाजपा उम्मीदवार की अप्रत्याशित जीत को रद्द करते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को नया महापौर घोषित किया।

ALSO READ: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP उम्मीदवार विजयी घोषित, भाजपा को झटका
 
ईडी ने खुद अदालत का रुख किया : आतिशी ने कहा कि समन को नजरअंदाज करने पर ईडी ने खुद अदालत का रुख किया था, लेकिन एजेंसी क्यों मामले में उसी अदालत के फैसले का इंतजार नहीं कर सकती। ईडी ने केजरीवाल द्वारा समन पर अमल नहीं किए जाने के बाद राउज एवेन्यू अदालत का रुख किया था। अदालत ने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक को 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
 
आतिशी ने कहा कि आप और केजरीवाल ईडी के समन से डरने वाले नहीं हैं और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8.5 करोड़ कर दिए न्योछावर

Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें

बिना पेनेट्रेशन 'रेप' नहीं, 'रेप का प्रयास है', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

MP Budget 2026: स्कूल शिक्षा विभाग के बजट में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी, बोले मंत्री उदय प्रताप, विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने वाला बजट

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

अगला लेख