Hanuman Chalisa

ऑटो सेक्‍टर पर मंदी की मार, लाखों नौकरियों पर मंडराया खतरा

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (17:47 IST)
पिछले 6 महीनों से देश में वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। यही कारण है कि ऑटो सेक्टर में मंदी छा रही है और उत्पादन ठप होने से लाखों लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है।

खबरों के मुताबिक, ऑटो सेक्टर देशभर में 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है, लेकिन अब इस क्षेत्र में मंदी छाने और उत्पादन कम होने से 10 लाख लोगों की नौकरी खतरे में आ गई है। मंदी का मुख्‍य कारण जीएसटी, BS IV से BS VI में गाड़ियों को बदलने के लिए निवेश और इलेक्ट्रिक वाहन शुरू करने के लिए ठोस पॉलिसी का न होना माना जा रहा है।

वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट से देशभर में कई सारे शोरूम भी बंद हो गए हैं। ऐसे में कंपनियों के पास पहले का स्टॉक भी उठ नहीं पा रहा है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। अगर ऐसा ही रहा तो कंपनियां उन्‍हें नौकरी से हटाने पर भी मजबूर हो सकती हैं।

एक्मा ने की जीएसटी घटाने की गुहार : देश में वाहनों की मांग में गिरावट से त्रस्त भारतीय ऑटोमोटिव उपकरण निर्माता संघ (एक्मा) ने सरकार से उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाकर एक समान 18 प्रतिशत किए जाने की गुहार लगाई है।

एक्मा के अध्यक्ष राम वेंकटरमानी ने सभी प्रकार के ऑटो उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को एक समान 18 प्रतिशत किए जाने की गुहार लगाते हुए चीन से सस्ते आयात को नियंत्रित करने की भी जरुरत बताई। फिलहाल जीएसटी की दरें 18 और 28 प्रतिशत हैं।

रमानी ने आयात विशेषकर चीन से बढ़ते आयात पर चिंता जताई। समाप्त वित्त में उद्योग का आयात एक साल पहले के 106672 करोड़ रुपए की तुलना में 14.4 प्रतिशत बढ़कर 123688 करोड़ रुपए हो गया। कुल आयात में 61 प्रतिशत हिस्सा एशिया का रहा, जबकि यूरोप और उत्तर अमेरिका से आयात क्रमश 29 और 8 प्रतिशत रहा।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख