इस साल औसत वेतनवृद्धि घटकर 9.1 फीसदी रहने का अनुमान

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (19:26 IST)
मुंबई। मुद्रास्फीति, ऊंची ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण इस साल लगभग सभी क्षेत्रों में औसत वेतनवृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने की संभावना है। एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है।
 
परामर्श कंपनी डेलॉयट इंडिया की बुधवार को जारी ‘प्रतिभा परिदृश्य 2023’ रिपोर्ट के अनुसार, वेतन में औसत वृद्धि पिछले साल यानी 2022 में 9.4 प्रतिशत थी।
 
यह अध्ययन जनवरी, 2023 में 7 क्षेत्रों और 25 उप-क्षेत्रों में 300 संगठनों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। अध्ययन में पाया गया कि वास्तविक वेतनवृद्धि पिछले साल की तुलना में 2023 में लगभग सभी क्षेत्रों में कम रहने की संभावना है।
 
इसके अनुसार, जीवन विज्ञान क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस साल उच्चतम वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में वेतनवृद्धि में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।
 
अध्ययन में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त देश में कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर 2022 में 19.7 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि 2021 में यह 19.4 प्रतिशत थी।
 
डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी (डेलॉयट इंडिया) के भागीदार आनंदरूप घोष ने कहा कि महंगाई, उच्च ब्याज दर और धीमी अर्थव्यवस्था की वजह से इस साल संगठनों के और अधिक सतर्क रहने की संभावना है। 2023 में वेतनवृद्धि और नौकरी छोड़ने की दर कम रहेगी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख