अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस

अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (09:54 IST)
Acharya Satyendra Das news in hindi : अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह माघी पूर्णिमा के दिन लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उत्तरप्रदेेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त दिया। 
 
आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। 
 
सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर को लखनऊ से अयोध्‍या लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह अयोध्‍या तट पर किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
<

परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2025 >
20 मई 1945 को अयोध्या में जन्में आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। वे पिछले 34 वर्षों से मुख्य पुजारी के रूप में रामलला की सेवा कर रहे थे। उन्होंने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की परीक्षा पास की। 1 मार्च 1992 में उन्हें रामजन्मभूमि का मुख्‍य पुजारी नियुक्त किया गया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

NIA को शक, तहव्वुर राणा ने दूसरे शहरों में भी रची थी मुंबई हमले जैसी साजिश

अगला लेख