Festival Posters

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह, 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्‍टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (15:55 IST)
Ayodhya ram mandir news : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि लोगों में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए केंद्र सरकार के कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश का निर्णय लिया है।

उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और हरियाणा में इस दिन पूरे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन अवकाश घोषित किया जा सकता है। कई राज्यों में इस दिन ड्राय डे रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 7 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस दिन को लेकर देश भर में राम भक्तों में उत्साह का माहौल है।

16 जनवरी से मंदिर में 121 आचार्य अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

गौहरगंज में मासूम से रेप के आरोपी सलमान के गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!

4 राज्यों में दिखेगा सेन्यार का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

आधार पर यूपी और महाराष्‍ट्र में बड़ा फैसला, जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार नहीं

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 94 हुई

यूपी को विकसित प्रदेश बनाने में पर्यटन क्षेत्र का बड़ा योगदान, सीएम योगी की नीतियों से पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

अगला लेख