PM Modi के Ram Mandir Trust के ऐलान से नाराज हुए Ayodhya के संत, बोले- संघर्ष को किया नजरअंदाज

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (12:06 IST)
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोकसभा में ऐलान किया था, लेकिन मोदी के इस ऐलान के बाद अयोध्या के संत खुश नहीं हैं। टीवी खबरों के मुताबिक राम जन्मभूमि से जुड़े संतों का कहना है कि जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया, उन्हें ट्रस्ट में शामिल ही नहीं किया गया।

राम जन्मभूमि के न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने समाचार चैनल पर कहा कि हमने राम मंदिर के लिए हर लड़ाई लड़ी, राम मंदिर आंदोलन के लिए हमने पूरी जिंदगी लगा दी, लेकिन सरकार ने ऐसे लोगों को ही ट्रस्ट में जगह नहीं दी है। संतों का कहना है कि वे इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

इस मामले में दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने आज संतों की बैठक बुलाई है। बैठक में आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं संतों का एक धड़ा ट्रस्ट में शामिल किए गए लोगों से खुश है। उनका कहना है कि राजनीति से नाता रखने वालों को ट्रस्ट में जगह नहीं दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख