Hanuman Chalisa

विहिप बोली- मंदिर तो बन गया, भव्‍यता देना शेष...

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (20:02 IST)
अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महामंत्री चम्पतराय ने कहा है कि विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण तो हो गया है, अब उसे केवल भव्यता देना बाकी है।
 
राय ने गुरुवार को यहां श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला में मंदिर निर्माण के लिए तराशे जा रहे पत्थरों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद बताया कि राजस्थान से इसी माह पत्थरों की अगली खेप अयोध्या पहुंच रही है। पत्थरों के तराशने का काम अब तेज किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि विहिप संरक्षक स्व. अशोक सिंहल की उपस्थिति में गत जून  में अयोध्या के मणिरामदास छावनी में श्रीरामजन्मभूमि न्यास की बैठक हुई थी, जिसमें और पत्थरों को शीघ्र अयोध्या लाया जाएगा। इसी बीच विहिप संरक्षक सिंहल की 17 नवम्बर को मृत्यु हो गई।
 
अपने मृत्यु से 15 दिन पहले पहले सिंघल ने मंदिर निर्माण के समस्त पहलुओं पर विहिप महामंत्री चम्पतराय के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ संचालक मोहनराव भागवत से चर्चा  की थी। जिसके बाद संघ प्रमुख ने दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण अवश्य होगा।
 
चम्पतराय ने कहा कि स्व. अशोक सिंहल जी के सपनों को साकार करना ही होगा। उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हर हिन्दू का स्वप्न है। लोगों ने इसमें अपनी आहुति दी है जिसे व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा, कार्यशाला में तेजी अवश्य लाई जाएगी। 
 
उन्होंने बताया कि गत जून में अयोध्या के मणिरामदास छावनी में सम्पन्न हुई श्रीरामजन्मभूमि की आवश्यक बैठक में यह योजना बनी थी कि जो पत्थर 2007 के बाद कार्यशाला में नहीं आ सके हैं, उनको मंगवाया जाए। 
 
उन्होंने कहा कि घर बनाने के लिए मनुष्य आवश्यक सामग्री एकत्र करता ही है, यहां तो भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मामला है, उसके लिए तो व्यापक तैयारियां करनी ही होंगी। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

मानसून की एंट्री तेज, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो