अजीम प्रेमजी को मिलेगा फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (23:43 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के उद्यमी एवं समाजसेवी अजीम प्रेमजी को इस महीने फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी ला लीजन डी ऑनर' दिया जाएगा। एक बयान में कहा गया कि भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्सांद्र जीगलर प्रेमजी को यह सम्मान देंगे।
 
 
बयान में कहा गया कि भारत में आईटी उद्योग विकसित करने, फ्रांस में आर्थिक दखल देने तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं विश्वविद्यालय के जरिए एक समाजसेवी के रूप में समाज में उनके योगदान को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।
 
प्रेमजी से पहले यह सम्मान पाने वाले भारतीय लोगों में बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान शामिल हैं। जीगलर बेंगलुरु टेक समिट में भाग लेने के लिए 28-29 नवंबर को बेंगलुरु में रहेंगे। जीगलर ने बयान में कहा कि आईटी कारोबारी एवं समाजसेवी अजीम प्रेमजी को 'नाइट ऑफ दी लीजन ऑफ ऑनर' का सम्मान देना मेरे लिए खुशी की बात है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

अगला लेख