Hanuman Chalisa

कड़ी सुरक्षा के बीच 5486 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (11:40 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 5486 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बारिश के बीच ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा स्थित बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए रवाना हो गया।

तीर्थयात्रियों का 221 वाहनों का काफिला केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच आधार शिविर से रवाना हुआ। एक यात्रा अधिकारी ने बताया कि जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2514 पुरुष, 591 महिलाएं, 25 बच्चे और 227 साधु 133 वाहनों में पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए, जबकि 1465 पुरुष, 654 महिलाएं और 10 बच्चे बालटाल मार्ग के लिए बसों और अन्य छोटे वाहनों समेत कुल 88 वाहनों में रवाना हुए।

आधार शिविर से कुल 221 वाहन रवाना हुए जिसमें 91 भारी मोटर वाहन और 128 हल्के मोटर वाहन शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने 29 जून को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया था। 46 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को सुचारू और सफल बनाने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के अवसर पर समाप्त होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

अगला लेख