Hanuman Chalisa

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, लखनऊ में FIR, आखिर क्यों भड़के मुस्लिम धर्मगुरु

बाबा बागेश्वर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (19:30 IST)
बाबा बागेश्वर यानी पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेेेकर चर्चाओं में रहते हैं। बाबा के अली-बजरंगबली वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। मीडिया खबरों के अनुसार उनके बयान को लेकर लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज हुई है। मुस्लिम धर्मगुरु भी उनके खिलाफ उतर आए हैं। धीरेंद्र शास्त्री की लखनऊ और गाजियाबाद में होने वाली बाबा बागेश्वर की कथाओं का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 
 
शुक्रवार को शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने लखनऊ की चौक कोतवाली में तहरीर देकर शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली में दी गई तहरीर में सैफ अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिया और सुन्नी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
ALSO READ: भारत में लोकसभा चुनाव में AI होगा सबसे बड़ा खिलाड़ी, जनता से मुख़ातिब होंगे दिवंगत नेता
अली तो हमारे पास बजरंग बली : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर लखनऊ के कुछ मौलानाओं ने हजरत अली पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोई व्यक्ति उनके दरबार में आया जिसने कहा कि मेरा नाम अली है, तो उन्होंने कह दिया फिर मेरे पास बजरंगबली हैं। 
 
वीडियो जारी कर मांगी माफी : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने  एक वीडियो बयान जारी कर 'अली-बजरंगबली' के कमेंट पर माफी मांगी है। बाबा ने कहा कि अब इस बात को मौला अली से जोड़ दिया गया, जो सरासर गलत है। हमने कभी भी किसी के धर्म की बुराई नहीं की है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी धर्मों के देवताओं का सम्मान करते हैं। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 'हज़रत अली अहिंसा के पुजारी थे। मैंने उनके बारे में पढ़ा है और हम सभी देवताओं का सम्मान करते हैं। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख