Biodata Maker

हिन्दू तुम्हारी मस्जिदों में घुसें तो जूते मारो, बंटोगे तो कटोगे नारे पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (20:13 IST)
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उनके बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस बार उन्होंने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे 'बंटोगे तो कटोगे' नारे का समर्थन किया हैं। उन्होंने आगे कहा की यदि हिन्दू मस्जिदों में घुसे तो जूतों से मारो। पं. धीरेन्द्र शास्त्री 21 से 29 नवंबर तक हिन्दू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं।  
 
कुंभ मेले में न आएं गैर हिन्दू 
कुंभ मेले में गैर हिन्दुओं को प्रवेश न करने वाले अपने बयान उन्होंने कहा कि हमने बिल्कुल कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। मक्का मदीना में हमें बुलाया नहीं जाता अगर आप इतने उदारवादी हैं तो मक्का मदीना में हमारी दुकान लगाइए, भारतीयों में इतने गरीब हैं तो मजारों के सामने हमारी दुकान लगती हैं क्या? तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे? धंधा करके मूत्र कांड करोगे? थूक कांड करोगे। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते, तुम हमारे यहां क्यों आओगे? हमारे हिन्दू तुम्हारी मस्जिदों में घुसे तो जूते मारो।
 
जात-पात में बंटे हिन्दू
पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि इस भारत में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर नया बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि  हम भारतीय आपस में जात-पात के नाम पर लड़ते रहते हैं, इसलिए जाति के नाम पर बंटे हुए हैं। हमें अपनी जाति पर गर्व होता है, लेकिन हिन्दू होने पर नहीं यही सोच हमें पीछे करती जा रही है, जिसको अब बदलने की जरूरत है। 
ALSO READ: प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री हो बैन, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की मांग
घुसपैठियों को लेकर भी दिया बयान 
घुसपैठियों पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस देश में पहले से ही हिन्दुओं के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है, जिन लोगों को हिन्दुओं से प्रेम नहीं है, वे राष्ट्रगान से प्यार नहीं करते, जो लोग गजवा ए हिन्द की बात करते हैं वे किसी न किसी तरीके से अपनी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। रोहिंग्याओं को बुला-बुलाकर यहां पर विधर्मी लोग सरकार में आना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि देश विरोधियों को देश में पनाह नहीं देना चाहिए। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख