Baba Ka Dhaba: आखिर अब किस वजह से चर्चा में आया 'बाबा का ढाबा'

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (15:39 IST)
पिछले लॉकडाउन में कांता प्रसाद नाम के बुजुर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो 'बाबा का ढाबा' नाम के ढाबे को चलाते थे।

वीडियो में बाबा ने लॉकडाउन में अपनी आर्थिक तंगी की कहानी बयां की। जिसको देख उनकी मदद को हजारों लोग आगे आए। साथ ही उन्हें लाखों रुपये का चंदा भी मिल गया। हालांकि कुछ ही दिन बाद बाबा और उनको फेमस करने वाले फूड ब्लॉगर गौरव वासन में विवाद हो गया। हालांकि अब दोनों ने मिलकर विवाद सुलझा लिया है। इसके साथ ही गौरव के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

गौरव ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वो एक ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। गौरव के मुताबिक उन्हें फूड यूट्यूबर ऑफ द ईयर 2021 चुना गया है। इसके एक दिन बाद वो बाबा के ढाबा पहुंचे। साथ ही कांता प्रसाद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। गौरव ने इस मुलाकात के बाद एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो, बाबा और उनकी पत्नी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अंत भला तो सब भला।


हाल ही में कांता प्रसाद ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं जनता से आग्रह करता हूं कि जो गौरव वासन हैं, वो लड़का कोई चोर नहीं है और ना ही मैंने उसको कभी चोर कहा है। हमसे जो चूक हुई है, हम उसके लिए गौरव से क्षमा मांगते हैं। हम बस अपनी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं, इसके आगे हम कुछ नहीं कह सकते। दुनिया जानती है कि गौरव वासन चोर नहीं थे। मैं उन आरोपों के लिए भी माफी मांगता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख