Hanuman Chalisa

अहमदाबाद में बाबा रामदेव का अमित शाह के साथ योग, बन गया विश्व रिकॉर्ड...

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2017 (09:05 IST)
अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां जीएमडीसी मैदान में लगभग तीन लाख लोगों ने योगगुरु रामदेव के नेतृत्व में योगासन करके एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
 
इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, कईअन्य नेता और आईएएस अधिकारी, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अधिकारी मौजूद थे।
 
तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रामदेव के नेतृत्व में यहां लाखों लोगों ने विभिन्न योगासन किए। राज्य सरकार और रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने इस विशाल आयोजन में विभिन्न धर्मो के धार्मिक नेताओं को आमंत्रित किया था।
 
डेढ़ घंटे के सत्र के बाद रामदेव ने दावा किया कि तीन लाख लोगों द्वारा एक ही स्थान पर योग करने से यह आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पिछला रिकॉर्ड 21 जून 2015 को दिल्ली में बना था। तब 35,985 लोगों ने राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग किया था।
 
आज के समारोह के बाद रामदेव ने कहा, 'आज का दिन मेरे लिए बहुत अहम है क्योंकि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एक ही स्थान पर एक साथ योग किया। हमने उस पिछले विश्व रिकॉर्ड को बड़े अंतर के साथ तोड़ दिया है, जो हमारे प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बनाया गया था।' उन्होंने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख