UP में एकनाथ शिंदे से नजदीकी पड़ी महंगी, मायावती ने 2 पूर्व मंत्रियों को पार्टी से किया निष्‍कासित

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (09:39 IST)
बस्ती/लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से नजदीकी के चलते बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को 2 पूर्व मंत्रियों राजकिशोर सिंह और उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह एक्‍शन बस्ती और निकट जिलों में प्रभाव रखने वाले दोनों भाइयों को अयोध्या में महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत में शामिल होने की वजह से लिया है।

खबरों के अनुसार, एक तरफ निकाय चुनाव का ऐलान हुआ तो दूसरी तरफ बसपा ने अपने दो नेताओं पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह तथा उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से दोनों कद्दावर नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। निकाय चुनाव से पहले यह बड़ी कार्रवाई है।

राजकिशोर सिंह 3 बार के विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2019 में दोनों ने सपा छोड़कर कांग्रेस और फिर एक साल बाद बसपा का दामन थाम लिया था।

बस्ती के बसपा जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुए दोनों के ही बसपा से निष्कासन की बात कही। चिट्ठी में लिखा है कि दोनों को अनुशासहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी होने पर दोनों भाइयों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया था। गौरतलब है कि रविवार को शिंदे, देवेंद्र फडणवीस के साथ ही महाराष्ट्र के मंत्री भी रामलला के दर्शन करने आए थे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख