Dharma Sangrah

मानहानि मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (11:40 IST)
bail to Rahul Gandhi : भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के एक मामले में यहां एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने इसी मामले में एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को इस मामले में जमानत दी थी। 
 
न्यायाधीश के एन शिवकुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को 7 जून को निश्चित रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। राहुल गांधी आज अदालत में पेश हुए और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
 
मामला पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन जारी करने से संबंधित है। विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था।
 
सुल्तानपुर में सुनवाई टली : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को टल गई।
 
राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीवानी के एक अधिवक्ता का निधन होने के कारण शुक्रवार को कचहरी में शोक सभा हुई और राहुल गांधी के मामले की सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 18 जून को होगी।
 
मानहानि मामले में राहुल गांधी फरवरी माह में अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख