मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा, जानिए बाणसागर नहर परियोजना की 5 खास बातें

Webdunia
रविवार, 15 जुलाई 2018 (15:55 IST)
नई‍ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मिर्जापुर में एशिया की सबसे बड़ी बाणसागर नहर परियोजना का उद्घाटन किया। इसे उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
 
मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जनता की उपेक्षा करने और समय पर विकास परियोजनाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले, अपने कार्यकाल में सिंचाई परियोजनाओं को अधूरी छोड़ने का कारण बताएं। जानिए क्या है इस परियोजना में खास... 
* इस परियोजना की मूल लागत 330.19 करोड़ रुपए थी लेकिन इस तैयार होने में लगभग 3500 करोड़ का खर्च आया। 
* 39 वर्ष पहले मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में सिंचाई को लेकर परियोजना का आधार तैयार किया गया था।
* बाणसागर नहर परियोजना 1997 में शुरू हुई थी और 21 साल बाद यह पूरी हुई।
* बाणसागर परियोजना से सिर्फ मिर्जापुर ही नही बल्कि इलाहाबाद समेत इस पूरे क्षेत्र की डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलने जा रही है। 
* परियोजना का 50 प्रतिशत पानी मध्य प्रदेश सरकार उपयोग करेगी। शेष 50 प्रतिशत पानी यूपी और बिहार के काम आएगा।
* मध्य प्रदेश ने परियोजना की लागत का 50 प्रतिशत धन खर्च किया जबकि यूपी और बिहार दोनों ने मिलकर 50 प्रतिशत धन लगाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख