मोदी पसंद, पर मनमोहन का 'बड़ा प्रशंसक' : ओबामा

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'भारत के लिए विज़न' की तारीफ की और भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को भी अविस्मरणीय बताया।
 
ओबामा ने यहां एचटी लीडरशिप समिट में पत्रकार करण थापर द्वारा मोदी के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर कहा ‍कि मैं उन्हें पसंद करता हूं। लेकिन मैं डॉ. सिंह का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
 
उन्होंने कहा कि मोदी का उनके देश के लिए एक विज़न है और वे बहुत सारे क्षेत्रों में अनेक तरीकों से आधुनिकीकरण कर रहे हैं लेकिन डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाए, जैसे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलना, जो बहुत अहम कदम है।
 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सिंह एवं श्री मोदी के कार्यकालों में भारत अमेरिका संबंध बहुत प्रगाढ़ बने। भारत एवं अमेरिका दोनों लोकतंत्र है और मेरा काम जो भी सत्ता में है, उसके साथ काम करना था।
 
उन्होंने कहा कि मोदी और डॉ. सिंह दोनों लोग उनके साथ ईमानदार एवं स्पष्टवादी थे और दोनों ने देश के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया और मोदी ने पेरिस जलवायु समझौता कराया और दोनों के लिये साहस की जरूरत थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

वन नेशन, वन समोसा? रवि किशन ने संसद में उठाया समोसे का मुद्दा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

अगला लेख