khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की नई डॉक्यूमेंट्री 'गुरु'

Advertiesment
BBC World Service
नई दिल्ली। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की नई डॉक्यूमेंट्री 'गुरु' में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित योग स्कूलों में से एक शिवानंद योग केंद्र में यौन और भावनात्मक शोषण के मामले को उठाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री 3 भागों में बनाई गई है। 
 
बीबीसी के मुताबिक यह डॉक्यूमेंट्री बीबीसी पत्रकार और शिवानंद योग केन्द्र की योग शिक्षक ईशलीन कौर की खोजपरक जानकारी पर आधारित है। शिवानंद आश्रम के लोगों ने ईशलीन को क्रूरता, जबरदस्ती, दुष्कर्म की कहानियां बताईं। बीबीसी के मुताबिक यहां एक बच्चे के यौन उत्पीड़न की कहानी भी सामने आई है। कौर का दावा है कि शिवानंद योग केन्द्र इन सभी आरोपों का जवाब देने में विफल रहा।
 
ईशलीन शिवानंद योग को कभी अपना परिवार मानती थीं। ईशलीन ने शिवानंद आश्रम में रहने के लिए मुंबई में अपना घर तक छोड़ दिया था।  दूसरी ओर, शिवानंद योग के प्रवक्ता ने कहा कि किसी के भी साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपों के चलते शिवानंद योग केन्द्र ने स्वतंत्र जांच भी शुरू की है। प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ितों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसदीय समिति ने ट्विटर को 18 जून को तलब किया