Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सौरव गांगुली की तबीयत खराब, फिर अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें bcci president
, बुधवार, 27 जनवरी 2021 (15:16 IST)
कोलकाता। बीसीसीआई प्रमुख और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत बुधवार को फिर खराब हो गई। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। 
 
गांगुली ने कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TIk Tok भारत में अपना कारोबार बंद करेगी, ई मेल से कर्मचारियों को किया सूचित