Hanuman Chalisa

Beating Retreat 2021 : 1971 के जंग की याद में दिल्ली के विजय चौक पर गूंजी 'स्वर्णिम विजय' की धुन

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (20:48 IST)
नई दिल्ली। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के साथ ही शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया और इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन 'स्वर्णिम विजय' को भी शामिल किया गया।

इस बार के कार्यक्रम में 15 मिलिट्री बैंड और इतनी ही संख्या में पाइप एवं ड्रम बैंड भी शामिल किए गए थे। इसके अलावा नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबलों (सीएपीएफ) का एक-एक बैंड भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। ऐतिहासिक विजय चौक पर 26 संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सबसे पहले एक बैंड ने 'स्वर्णिम विजय' थीम के साथ कार्यक्रम पेश किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन थी। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ। समारोह का समापन लोकप्रिय 'सारे जहां से अच्छा' धुन के साथ हुआ।

एईसी ट्रेनिंग कॉलेज और केंद्र के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश कुमार समारोह के मुख्य संचालक थे। बीटिंग रिट्रीट सदियों पुरानी एक सैन्य परंपरा है। यह उन दिनों में शुरू हुई थी, जब सूर्यास्त होते ही सैनिक युद्ध के मैदान से हट जाते थे। जैसे ही बिगुल की आवाज आती थी, सैनिक लड़ाई बंद कर देते थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख