बेंगलुरु सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र, लंदन, पेरिस और मुंबई पछाड़ा

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (12:21 IST)
नई दिल्ली/लंदन। बेंगलुरु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है। लंदन में गुरुवार को जारी एक ताजा शोध के अनुसार 2016 से बेंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता परिपक्व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र रहा है।
 
इस सूची में बेंगलुरु के बाद यूरोपीय शहरों लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सूची में छठे स्थान पर है।
 
लंदन एंड पार्टनर्स ने डीलरूम डॉट कॉम के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में निवेश 2016 के 1.3 अरब डॉलर से 5.4 गुना बढ़कर 2020 में 7.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसी अवधि में निवेश 1.7 गुना बढ़कर 70 करोड़ डॉलर से 1.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निवेश तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब डॉलर से 10.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
 
लंदन एंड पार्टनर्स में भारत के मुख्य प्रतिनिधि हेमिन भड़ूचा ने कहा, 'यह देखना सुखद है कि बेंगलुरु और लंदन उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के लिए सबसे तेजी से आगे बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। हमारे दोनों शानदार शहर उद्यमिता और नवोन्मेषण में परस्पर मजबूती साझा करते हैं। इससे प्रौद्योगिकी निवेशकों तथा कंपनियों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का सृजन होता है।
 
भड़ूचा ने कहा, 'लंदन के भारत के शहरों के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। आज के आंकड़ों से ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भागीदारी के अवसरों का पता चलता है।'
 
बेंगलुरु इसके साथ ही प्रौद्योगिकी उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के मामले में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर बीजिंग और दूसरे पर सैन फ्रांसिस्को हैं। इनके बाद न्यूयॉर्क, शंघाई और लंदन का स्थान है। इस सूची में मुंबई 21वें स्थान पर है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात : AAP विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, इस मामले में हैं आरोपी

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

बड़ी खबर, 50,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, निवेश के लिए उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

ईरान और इजराइल युद्ध के बाद पहली बार दिखे खामेनेई

अगला लेख