Bharat Jodo Yatra 2.0 : भारत जोड़ो यात्रा पार्ट- 2, Rahul Gandhi अब गुजरात से मेघालय तक करेंगे पदयात्रा

Webdunia
मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (21:30 IST)
नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra 2.0 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा फेज शुरू कर करने जा रहे हैं। राहुल की यह पदयात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी। पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और इसमें 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में समाप्त हुई थी।
ALSO READ: राहुल गांधी को अपने ऊपर ही विश्वास नहीं, CM शिवराज का तंज, कमलनाथ पर भी साधा निशाना
यह यात्रा 130 दिनों से ज्यादा चली थी। पहली पदयात्रा करीब 4000 किलोमीटर हुई थी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को काफी सफल माना था।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा जिन इलाकों से निकली वहां कांग्रेस ने हाल ही में हुए विधानसभा में जीत हासिल की थी और कांग्रेस तो दावा कर रही है कि इस यात्रा के बाद से लोगों के मन में राहुल की छवि बदली है।
ALSO READ: MP : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर रेसलर रानी राणा दहेज प्रताड़ना की शिकार, 5 लाख के लिए मारपीट, CM से लगाई इंसाफ की गुहार
राहुल ने अपनी यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 लोकसभा चुनावों से पहले राहुल अपनी यात्रा से मोदी सरकार का घेराव कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। 


क्या बोले पटोले : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे और इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे।
 
पटोले ने कहा कि उनका दल लोगों से बातचीत करने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा। भाजपा महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का हिस्सा है।
 
पटोले ने कहा कि गांधी जब अगस्त के अंत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचेंगे तो पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
 
उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में हाल ही में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई है।
 
पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे तो हम (महाराष्ट्र में) भी पदयात्रा शुरू करेंगे। कार्यक्रम (राज्य में मार्च निकालने का) हमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा दिया गया है। 
 
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी की अगली पदयात्रा की तारीखें नहीं बताईं और कहा कि इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
 
 पटोले ने कहा कि वह खुद पूर्वी विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं।
 
कांग्रेस विधायक ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पश्चिमी विदर्भ स्थित अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, अकोला और यवतमाल में मार्च का नेतृत्व करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र में यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जबकि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ वित्तीय राजधानी में यात्रा का नेतृत्व करेंगी।
 
एमपीसीसी प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीट के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है।
 
उन्होंने कहा कि ये पर्यवेक्षक 16 अगस्त तक राज्य कांग्रेस को एक रिपोर्ट देंगे, जिसमें इनपुट और सुझाव शामिल होंगे, जो संगठन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

ED को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, DMK बोली- BJP की बदनाम करने की साजिश की निकली हवा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम की धमकी, वकीलों से खाली कराया परिसर

Waqf Amendment Act : वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुनवाई हुई पूरी, Supreme Court ने फैसला रखा सुरक्षित

पांव पांव वाले भैया शिवराज, फिर निकलेंगे पदयात्रा पर

Samsung Galaxy S25 Edge की मैन्यूफैक्चरिंग अब भारत में ही

अगला लेख