भारत रत्न पर आडवाणी की पहली प्रतिक्रिया, मेरा जीवन मेरे राष्‍ट्र के लिए

लालकृष्‍ण आडवाणी को भारत रत्न पर भाजपा में जश्न, क्या बोला विपक्ष?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (15:10 IST)
Bharat ratna to lalkrishna advani : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया। आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपा में जश्न का माहौल है। विपक्ष दलों से जुड़े कई नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।
 
भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने भारत रत्न मिलने पर राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विनम्रता से सम्मान स्वीकार करता हूं। मेरा जीवन मेरे राष्‍ट्र के लिए हैं।
 
<

#WATCH दिल्ली: भारत सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की।

वीडियो उनके आवास से है, जहां वे लोगों और मीडिया का अभिवादन कर रहे हैं। pic.twitter.com/6WpeeiQ2k6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024 >पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिय साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है। भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है।
 
 
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनीतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।
 
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर अपनी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बधाई दी। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार और PM मोदी का आभार भी जताया।

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।
 
बीआएस नेता के.कविता ने कहा कि यह अच्छी बात है कि राम मंदिर भी बन गया, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी मिल रहा है। भाजपा का एजेंडा पूरा होते हुए नजर आ रहा है, मैं लालकृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।
 
BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है।
 
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कायदे से तो लालकृष्‍ण आडवाणी अपनी पार्टी की अपनी सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कम से कम भारत रत्न दिया इसके लिए उन्हें बधाई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई की कामुक टीचर बच्‍चों को रात में करती थी वीडियो कॉल, न्‍यूड होकर किया ये काम

टैरिफ वार से भारत को $7 अरब का झटका? जानें अर्थव्यवस्था और आपकी जेब पर क्या होगा असर!

राहुल गांधी बोले, भारत एक डेड इकोनॉमी, मोदी वहीं करेंगे जो ट्रंप कहेंगे

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 6 लोगों की मौत और 52 घायल

मेरठ में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल वैन को तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत, 5 घायल

अगला लेख