Hanuman Chalisa

'भीम' एप्लीकेशन अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि : अमित शाह

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (12:14 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसे दलित विचारक भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को शुरू किया गया स्वदेशी डिजिटल भुगतान एप्लीकेशन 'भीम' से किसान, छोटे व्यापारी और गरीब सशक्त होंगे।

 
उन्होंने कहा कि एप्लीकेशन से लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और 2017 में यह देश को एक उपहार होगा जिससे लोग बिना इंटरनेट के भी भुगतान करने में सक्षम होंगे।
 
अमित शाह ने एक बयान में कहा कि इस एप्लीकेशन से छोटे व्यापारी, किसान, गरीब और आदिवासी सशक्त होंगे। आगामी वर्ष 2017 में यह देश को एक तोहफा है। यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपना जीवन दलित और दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ाने के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से बिना इंटरनेट के भी भुगतान किया जा सकेगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख