बीएचयू घटना पर मोदी-शाह ने की योगी से बात

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (18:27 IST)
नई दिल्ली। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में महिला छात्रावास में रहने वाली लड़कियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और मुख्यमंत्री ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
 
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। 
 
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की घटना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार इस पर ध्यान दे रही है। यह कानून व्यवस्था से जुड़ा स्थानीय मामला है जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें इस पर तुरंत ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख