Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में बड़ा हादसा, टैंकर और टैंपों में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत, 5 घायल

हमें फॉलो करें accident
, मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (08:18 IST)
road accident in UP: यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक टैंकर और टैंपों आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 12 लोगों की मोत हो गई। जबकि 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना के विक्रमपुर मोड़ के पास देर रात यह घटना हुई। दोनों वाहन आपस में भिड़ गए हैं। हादसे में मारे गए 10 लोगों की पहचान की जा चुकी है। मृतकों में 7 पुरुष, 2 महिला, एक बच्ची की पुलिस ने शिनाख्त की है। 2 शवों की अभी पहचान की जाना है। ज्यादातर मृतक जेठवारा थाना इलाके के रहने वाले थे। फिलहाल, 5 व्यक्तियों का गंभीर हालत में चल रहा इलाज है। इस घटना में कुल 17 व्यक्ति हादसे का हुए शिकार हुए हैं।

चार डॉक्टरों के पैनल ने करीब आधी रात में शवों का पोस्टमार्टम किया। अब तक डॉक्टरों ने पांच शवों का पोस्टमार्टम किया है। डीएम के आदेश पर रात में पोस्टमार्टम कराया जा रहा रहा है। आईजी रेंज प्रयागराज चंद्र प्रकाश प्रतापगढ़ ने घटना स्थल पहुंच कर आईजी ने जायजा लिया है और हादसे में घायलों का बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया है। 
 
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uniform Civil Code : यूसीसी पर जमीयत ने जताई आपत्ति, मुख्यमंत्रियों और पार्टी अध्यक्षों को लिखेगा पत्र