बड़ा एक्शन, भारत विरोधी कंटेंट वाले 35 Youtube चैनल और 2 वेबसाइट बंद

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (20:27 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारत विरोधी कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 यूट्‍यूब चैनल, 2 वेबसाइट्‍स, 2 इंस्टाग्राम, 2 ट्‍विटर और एक फेसबुक अकाउंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को बंद कर दिया है।
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने देश विरोधी कंटेंट के चलते यह कदम उठाया है। इससे पहले भी दिसंबर 2021 में 20 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया था। 
 
चंद्रा ने बताया कि इस तरह के वाले यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर बड़े पैमाने पर फॉलोवर्स थे और करीब 130 करोड़ व्यूज थे। ये सभी अकाउंट्स पाकिस्तान के बाहर के थे, जो कि भारत के खिलाफ फेक न्यूज प्रसारित कर रहे थे।
  
बताया जा रहा है कि भारतीय सेना और सीडीएस जनरल विपिन सिंह रावत से जुड़े विषयों पर ये साइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक वीडियो और फेक न्यूज का प्रचार प्रसार कर रहे थे। 
 
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि सरकार देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कई देशों में ऐसे चैनलों के बारे में संज्ञान लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

प्रति मिनट कितने टिकटों का हो सकता है आरक्षण, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया यह जवाब

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह: बेहतर काम करने वालों का सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मान, कहा- एमपी को बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य

दागी PM-CM को हटाने वाले बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष के विरोध के बाद JPC में भेजे

भारत कैसे कर सकता है तेल उत्पादक देशों की बराबरी, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

अगला लेख