कर्नाटक में 48000 से ज्यादा Corona केस, वीकेंड कर्फ्यू हटाया

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (20:10 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 48 हजार 49 मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया है। 
 
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 18 हजार 115 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 23 हजार 143 है। पॉजिटिविटी रेट 19.23 फीसदी है। 
 
वीकेंड कर्फ्यू हटाया : कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने शुक्रवार को सप्ताहांत कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। रात्रिकालीन प्रतिबंध रात 10 बजे से तड़के 5 बजे तक जारी रहेगा ताकि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोका जा सके। 
ALSO READ: ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके क्या हो सकते हैं, जानिए
यह निर्णय एक बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की। इसमें तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्य और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। अशोक ने बताया कि यह निर्णय आने वाले समय में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की स्थितियों और इसका स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे पर प्रभाव के बारे में विचार करने के बाद लिया गया। इस दौरान सरकार ने महामारी से लड़ाई में अब तक उठाए गए कदम और राज्य की मौजूदा कोविड-19 स्थिति का संज्ञान लिया।         
 
इससे पहले के आदेश में सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू के साथ रात्रि कर्फ्यू को भी लागू किया था। आदेश में पब, रेस्टोरेंट, क्लब, होटल और बार को 50 फीसदी की क्षमता के साथ चलाने और महामारी के नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। केवल वैक्सीन लगावाए लोगों को ही परिसर में आने की अनुमति होने की बात कही गई।
 
फिलहाल कर्नाटक में 2,93,231 सक्रिय मामले और 2,86,000 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। विशेषज्ञ कर्नाटक में अगले कुछ सप्ताह में कोविड मामलों में वृद्धि की आशंका जता कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी इसका सर्वोच्च स्तर आना बाकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

क्या ट्रंप की ताजपोशी से बिगड़ेगा तेल का खेल, क्रूड ऑइल स्थिर, जानें Petrol Diesel के ताजा दाम

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट

LIVE: डोनाल्‍ड ट्रंप की ताजपोशी आज, 25 हजार सिक्योरिटी तैनात, हर जगह CCTV

LIVE: खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अगला लेख