PM मोदी की बड़ी घोषणा, महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (21:07 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे रोजगार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। मोदी का यह बयान महाराष्ट्र से कुछ बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं के गुजरात तथा कुछ अन्य राज्यों में चले जाने के बाद विपक्ष की आलोचनाओं के मद्देनजर आया है।

महाराष्ट्र में विपक्ष ने इस मुद्दे पर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को घेर रखा है। प्रधानमंत्री ने 75000 लोगों की भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित महाराष्ट्र सरकार के समारोह के दौरान एक वीडियो संदेश में कहा कि राज्य सरकार की पहल रोजगार सृजन के उद्देश्य को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा, केंद्र ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे रोजगार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। यूरोपीय विमानन कंपनी एयरबस के एक संघ और टाटा समूह ने सैन्य विमान निर्माण के लिए 22000 करोड़ रुपए की परियोजना के लिहाज से पिछले दिनों गुजरात के वडोदरा को चुना जिसके बाद राज्य सरकार विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रही है।

इसी तरह वेदांता-फॉक्सकॉन के 1.54 लाख करोड़ रुपए के सेमीकंडक्टर संयंत्र के महाराष्ट्र से चले जाने को लेकर भी शिंदे सरकार को अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह संयंत्र पहले पुणे जिले में लगना प्रस्तावित था। सितंबर में इसे गुजरात ले जाने की घोषणा हुई।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख