मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का बड़ा ऐलान, असम में 1 हजार नए पुलों का होगा निर्माण

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (00:47 IST)
Big announcement of Himanta Vishwa Sharma : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार पूरे राज्य में जल्द ही एक हजार पुलों का निर्माण कार्य शुरू करेगी। सरकार ने हाल के समय में 842 बड़े-छोटे पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया है। इन सभी परियोजनाओं को 2026 में पूरा कर लिया जाएगा।
 
गुवाहाटी में असम के सबसे लंबे फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने के बाद शर्मा ने कहा कि सरकार ने हाल के समय में 842 बड़े-छोटे पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया है। गुवाहाटी में कामख्या गेट से मालीगांव के बीच बना फ्लाई ओवर करीब 2.6 किलोमीटर लंबा है।
 
उन्होंने कहा, मुझे जल्द ही एक हजार और पुलों का निर्माण कराने की घोषणा कर खुशी महसूस हो रही है। इन सभी परियोजनाओं को 2026 में पूरा कर लिया जाएगा। लोग कहते हैं कि गुवाहाटी पूर्वोत्तर का द्वार है और हम इसे दक्षिण पूर्व एशिया का द्वार बनाना चाहते हैं।
 
शर्मा ने कहा, आज हम जनता के लिए ‘नीलाचल फ्लाइओवर’ खोल रहे हैं। इसका निर्माण गुवाहाटी के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर किया गया है और समय से निर्माण कार्य को पूरा करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती था। राज्य के लोक निर्माण विभाग ने इस पुल का निर्माण 420 करोड़ रुपए की लागत से किया है।
 
शर्मा ने बताया, इस फ्लाई ओवर के निर्माण में 18 हजार मीट्रिक टन सीमेंट, 20 हजार घन मीट्रिक टन बालू और 7,500 मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया, मौजूदा समय में फ्लाई ओवर और ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल सहित 22 बड़ी परियोजनाएं राज्य में चल रही हैं जिनमें से 21 अपने अंतिम चरण में हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख