Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, कच्‍चे तेल की कीमतें बरकरार

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (10:37 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान खास उतार-चढ़ाव नहीं आया है लेकिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव दिख रहा है। आज शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दीं जिसमें यूपी के कई शहरों में दाम बढ़े हैं तो कुछ शहरों में कीमतें नीचे आई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं लेकिन यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 28 पैसे गिरकर 96.64 रुपए और डीजल 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 0.18 डॉलर चढ़कर 92.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 0.10 डॉलर बढ़कर 85.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में स्कूल बच्चों से मिले राहुल गांधी, जानिए क्या कहा?

भारत की आतंकवादरोधी कूटनीति को मजबूत करने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बहरीन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, फिर यह किस तरह का विकसित भारत होगा?

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख