चारधाम यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, जारी हुई नई SoP

निष्ठा पांडे
शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (21:26 IST)
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 संचालन हेतु उत्तराखंड शासन के धर्मस्व विभाग द्वारा जारी एसओपी में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित की गई थी। अब यात्रा शुरू होने के बाद शासन के संज्ञान में आया है कि 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in मे पंजीकृत तीर्थयात्रियों में से प्रतिदिन कम श्रद्धालु चारों धाम पहुंच रहे है।

एसओपी के अनुसार बदरीनाथ धाम हेतु 1000, केदारनाथ हेतु 800, गंगोत्री हेतु 600 यमुनोत्री हेतु 400 तीर्थयात्री प्रतिदिन चारों धाम पहुंचने की अनुमति दी गई थी। इस संबंध में प्रदेश के धर्मस्व विभाग के संज्ञान में यह लाया गया कि जिन तीर्थयात्रियों द्वारा यात्रा का पंजीयन कराया गया वे सब इस यात्रा में पहुंच नहीं पा रहे हैं।

इसके बाद आज शासन ने आदेश जारी किया की जो यात्री नहीं आ रहे अब उनकी जगह अन्य यात्रियों को दर्शन की अनुमति दे दी जाएगी। राज्य के धर्मस्व सचिव के अनुसार जो पंजीकृत तीर्थयात्री निर्धारित तिथि को उत्तराखंड चारधाम नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके स्थान पर अन्य पंजीकृत तीर्थयात्री चार धामों में दर्शन को जा सकेंगे।

आयुक्त गढ़वाल/मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिलाधिकारी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी को आदेश पर तत्काल अमल किए जाने हेतु कहा गया है, साथ ही तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी अनुपालन हेतु आदेश भेजे गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख