Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 (08:24 IST)
Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 (08:38 IST)
India big jolt to USA : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत के खिलाफ जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इधर भारत ने भी साफ कर दिया है कि अमेरिका से एफ 35 स्टेल्थ फाइटर विमान नहीं खरीदेंगे।
ब्लूमबर्ग ने दावा किया कि भारत सरकार ने अमेरिका को बता दिया है कि वह एएफ-35 समेत निकट भविष्य में उससे कोई भी बड़ी रक्षा खरीद नहीं करने जा रही है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के समय एफ-35 का ऑफर दिया था। अप्रैल में भारत दौरे पर आए अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी भारत को एफ-35 का ऑफर दिया था। यह भी दावा किया जा रहा था कि वायुसेना ने भी पांचवीं पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को लेकर सिफारिश की है।
लॉकहीड मार्टिन द्वारा अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए विकसित F-35 दुनिया के सबसे उन्नत और बहुमुखी लड़ाकू विमानों में से एक है। ये लड़ाकू विमान अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। यह किसी विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन को या अपने टारगेट पर अचूक वार कर सकता है।
एफ-35ए को वायुसेना के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं एफ-35बी थलसेना की मदद के लिए है। वहीं एफ-35सी नौसेना के लिए बनाया गया है।
एफ-35 को अमेरिका का स्टील्थ फाइटर जेट माना जाता है। ज्यादातर नाटो देश एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट ही इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में इजराइल ने भी इसी लड़ाकू विमान की मदद से ईरान पर हमला किया था।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें