शिपयॉर्ड कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 23 हजार करोड़ का चूना, ICICI के सबसे ज्यादा बकाया

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (09:48 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने एबीजी शिपयॉर्ड कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक संथानम मुथा स्वामी समेत 8 लोगों के खिलाफ 28 बैंकों से 23 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह नीरव मोदी (14 हजार करोड़) और विजय माल्या (9 हजार करोड़) द्वारा किए गए फ्राड से भी कही ज्यादा है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, सीबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, अब तक 28 बैंकों और वित्तीय संस्थानों का कुल एक्सपोजर 22,842 करोड़ रुपए है, जिसमें से एबीजी पर ICICI के सबसे ज्यादा 7089 करोड़ रुपए बकाया है। IDBI को 3634 करोड़ और SBI को 2925 करोड़ का चूना लगाया गया।
 
इनमें से 6 बैंकों के 17,734 करोड़ रुपए बकाया है जबकि 22 बैंकों को करीब 5108 हजार करोड़ रुपए इस शिपयार्ड कंपनी से लेना है।  
 
कंपनी के फॉरेंसिक ऑडिट से पता चला कि 2012 से 2017 के बीच आरोपियों ने मिलीभगत कर धन का दुरोपयोग किया। कर्ज किसी अन्य मकसद से लिया गया और पैसों का उपयोग दूसरे काम के लिए किया गया। बैंकों ने 2019 में कंपनी के खातों को फ्रॉड अकाउंट घोषित कर दिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ऑनलाइन सट्टेबाजी और फैंटेसी गेम्स की लत से जूझ रहे भारतीय

LIVE: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से 154 की मौत, अफगानिस्तान में भी लगे झटके

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

अगला लेख