Hanuman Chalisa

बिहार : LJP में बड़ी फूट, अकेले रह गए चिराग पासवान

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (08:13 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में दरार पड़ने के संकेत मिल रहे हैं और समझा जा रहा है कि उसके 6 लोकसभा सदस्यों में से 5 ने चिराग पासवान को संसद के निचले सदन में पार्टी के नेता के पद से हटाने और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को इस पद पर चुनने के लिए हाथ मिला लिया है।

ALSO READ: चीन को धूल चटाने के लिए साथियों की तलाश में हैं जो बाइडन
 
सूत्रों ने बताया कि सांसदों के इस समूह ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना यह निर्णय बता दिया है। हालांकि चिराग पासवान या असंतुष्ट खेमे की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि असंतुष्ट सांसदों में प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीना देवी और महबूब अली कैसर शामिल हैं, जो चिराग के काम करने के तरीके से नाखुश हैं। 2020 में पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद कार्यभार संभालने वाले चिराग अब पार्टी में अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं।
 
उनके करीबी सूत्रों ने जनता दल (यूनाइटेड) को इस बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से लोजपा अध्यक्ष को अलग-थलग करने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जाने के चिराग के फैसले से सत्ताधारी पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा था। 
सूत्रों ने बताया कि नाराज लोजपा सांसदों का समूह भविष्य में जद (यू) का समर्थन कर सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

हरियाणा में लगी सबसे बड़ी बोली, 1.17 करोड़ में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

क्या कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया कैंप में लगी सेंध

शेख हसीना को 3 और मामलों में मिली सजा, क्या भारत भेजेगा वापस बांग्‍लादेश?

अगला लेख