पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल

Webdunia
गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (17:55 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के निकट गुरुवार शाम बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना स्थल पर 50 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। 

  • रेल हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि।  
  • 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 16 यात्रियों की हालत गंभीर। 
  • बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। 
  • रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश।
  • हेल्पलाइन नंबर : पटना जंक्शन- 9341506016, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- 7388898100, दानापुर- 7759070004, सोनपुर-  9771429999 
  • राहत-बचाव कार्य जारी। अंधेरा होने से राहत कार्य में मुश्किल। 
  • शाम 5 बजे के पास जलपाईगुड़ी की डोमीहानी में हुआ हादसा। 
  • रेलवे के सेफ्टी कमिशनर करेंगे हादसे की जांच। 
  • रेलवे के डीजी (सेफ्टी) घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शाम 5 बजे के लगभग जलपाईगुड़ी के पास हुई। झटका लगने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन गुवाहाटी जा रही थी। जलपाईगुड़ी के कलेक्टर ने 3 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कई डिब्बों में फंसे हुए हैं।
<

दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। मौके पर बचाव टीम के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने भी फोन पर जानकारी ली है। भारतीय रेलवे ने राहत राशी की घोषणा की है। मैं कल सुबह मौके पर जाकर जायज़ा लूंगा। दुर्घटना की गहराई से और हर पहलू पर जांच होगी: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण pic.twitter.com/bL7QKZqUN9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022 >बताया जा रहा है कि ट्रेन 12  डिब्बे पटरी से उतर गए। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। डिब्बों को गैस कटर से काटा जा रहा है। अंधेरा होने से रेसक्यू में दिक्कत आ रही है। इस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर : 81340554599 जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ली जानकारी : इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ जारी बैठक के बीच रेल दुर्घटना से संबंधित जानकारी ली। (फोटो ट्‍विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख