Hanuman Chalisa

बिम्सटेक बैठक का आखिरी दिन, पीएम करेंगे पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (10:28 IST)
नई दिल्ली। नेपाल में चल रहे बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। नेताओं की मुलाकात के बाद आज शुक्रवार दोपहर में सम्मेलन खत्म होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भी इस बैठक में हिस्सा लिया और तमाम नेताओं से मुलाकात की थी।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने एनआरसी विवाद के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से भी मुलाकात की। इस मुकाकात को पीएम मोदी ने सार्थक बताया।
 
 
उल्लेखनीय है कि बिम्सटेक में सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं। इससे पहले भारत के गोवा में बिस्मटेक सम्मेलन का आयोजन हुआ था।
 
 
बिम्सटेक बैटक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। करीब 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था वाली ये धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली नेपाल यात्रा के दौरान इसके निर्माण में मदद का एलान किया गया था। भारत ने इस धर्मशाला को बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए की मदद की है।
 
 
नरेंद्र मोदी पिछली बार पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। पीएम मोदी आज एक जनसभा को भी संबोधत करेंगे।
 
 
भारतीय समय के मुताबिक पीएम मोदी का आज का संभावित कार्यक्रम :
*सुबह 8.10 बजे से 9.25 बजे होटल सोलटी में थाइलैंड के पीएम के साथ मुलाकात।
*सुबह 9.45 बजे बिम्सटेक सदस्य देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफ का कार्यक्रम।
*सुबह 10.45 बजे काठमांडू डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर होंगे।
*दोपहर 2.45 बजे से 3.45 बजे तक नेपाल के पीएम केपी ओली के साथ द्विपक्षीय वार्ता।
*शाम 4.15 बजे पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्धघाटन और मंदिर में पूजा करेंगे, यहीं पीएम एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
*शाम 5.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख