रतन टाटा : सादगी, शालीनता और ईमानदारी के बूते बनाई अलग छवि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (18:12 IST)
Ratan Tata : दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा (Ratan Tata) अपनी शालीनता और सादगी के लिए मशहूर थे लेकिन वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। वह 30 से ज्यादा कंपनियों के कर्ताधर्ता थे जो 6 महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं लेकिन उन्होंने अपना जीवन एक संत की तरह जीया। रतन नवल टाटा ने बुधवार की रात 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
 
सरल व्यक्तित्व के धनी टाटा एक कॉर्पोरेट दिग्गज थे, जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी। रतन टाटा 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद पारिवारिक कंपनी से जुड़ गए।
ALSO READ: रतन टाटा ने फोर्ड चेयरमैन से ऐसे लिया था अपमान का बदला
उन्होंने शुरुआत में एक कंपनी में काम किया और टाटा समूह के कई व्यवसायों में अनुभव प्राप्त किया, जिसके बाद 1971 में उन्हें (समूह की एक फर्म) ‘नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। एक दशक बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने और उन्होंने 1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला। जेआरडी टाटा पांच दशक से भी अधिक समय तक इस पद पर रहे थे।
 
यह वह वर्ष था जब भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को खोला और 1868 में एक छोटे वस्त्र और व्यापार प्रतिष्ठान के रूप में शुरुआत करने वाले टाटा समूह ने शीघ्र ही खुद को एक वैश्विक उद्यम में बदल दिया, जिसका साम्राज्य नमक से लेकर इस्पात, कार से लेकर सॉफ्टवेयर, बिजली संयंत्र और एयरलाइन तक फैल गया था।
ALSO READ: जीवन में सफलता के लिए अपनाएं रतन टाटा के ये Motivational Mantra
रतन टाटा दो दशक से अधिक समय तक समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी ‘टाटा संस’ के चेयरमैन रहे और इस दौरान समूह ने तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2000 में लंदन स्थित टेटली टी को 43.13 करोड़ डॉलर में खरीदा, वर्ष 2004 में दक्षिण कोरिया की देवू मोटर्स के ट्रक-निर्माण परिचालन को 10.2 करोड़ डॉलर में खरीदा, एंग्लो-डच स्टील निर्माता कोरस समूह को 11.3 अरब डॉलर में खरीदा और फोर्ड मोटर कंपनी से मशहूर ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर को 2.3 अरब डॉलर में खरीदा।
 
भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक होने के साथ-साथ वह अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए भी जाने जाते थे। परोपकार में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। वर्ष 1970 के दशक में उन्होंने आगा खान अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परियोजना की शुरुआत की, जिसने भारत के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में से एक की नींव रखी।
ALSO READ: रतन टाटा ने मुश्किल वक्त में की थी इन खिलाड़ियों की मदद, 4 ने जिताया है वर्ल्ड कप
साल 1991 में टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद टाटा के परोपकार संबंधी प्रयासों को नई गति मिली। उन्होंने अपने परदादा जमशेदजी द्वारा स्थापित टाटा ट्रस्ट को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया, ताकि महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। रतन टाटा ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसे उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना की।
 
ईमानदारी और शालीनता की प्रतिमूर्ति होने के बावजूद रतन टाटा विवादों से भी अछूते नहीं रहे। यूं तो समूह का नाम 2008 में 2जी दूरसंचार लाइसेंसों के आवंटन में हुए घोटाले में सीधे तौर पर नहीं आया था, लेकिन लॉबीस्ट नीरा राडिया को किए गए उनके कथित फ़ोन कॉल की लीक हुई रिकॉर्डिंग के जरिए उनका नाम सामने आया। बहरहाल उनका नाम अंतत: किसी गलत काम से नहीं जुड़ा।
ALSO READ: रतन टाटा को अलविदा कहने आया प्‍यारा दोस्त 'गोवा', पार्थिव देह के पास से हटने को तैयार नहीं, हर कोई फफककर रो पड़ा
दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा संस की जिम्मेदारी साइरस मिस्त्री को दे दी जो उस समय तक उनके सहायक थे। हालांकि टाटा समूह में स्वामित्व रखने वाले लोगों को टाटा परिवार से बाहर के पहले सदस्य मिस्त्री के कामकाज के तरीके से दिक्कतें होने लगीं और अक्टूबर 2016 में टाटा समूह की कमान मिस्त्री के हाथ से चली गई।
 
रतन टाटा उस समय कंपनी में शेयरधारक थे और कई परियोजनाओं पर वह मिस्त्री से असहमत थे। इनमें रतन टाटा की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘नैनो’ कार का उत्पादन बंद करने का मिस्त्री का फैसला भी शामिल था। मिस्त्री के हटने के बाद रतन ने अक्टूबर 2016 से कुछ समय के लिए अंतरिम चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाली और जनवरी 2017 में नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा समूह का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए।
ALSO READ: रतन टाटा की इस बात के मुरीद थे नितिन गडकरी, सुनाया जोरदार किस्‍सा
तब से वह टाटा संस के अवकाश प्राप्त चेयरमैन थे। इसी दौरान उन्होंने 21वीं सदी के कुछ युवा उद्यमियों की मदद की, अनेक प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों और स्टार्ट-अप में निवेश किया। टाटा ने व्यक्तिगत हैसियत से 30 से ज्यादा स्टार्ट-अप में निवेश किया, जिनमें ओला इलेक्ट्रिक, पेटीएम, स्नैपडील, लेंसकार्ट और ज़िवामे शामिल हैं।
 
कुछ ही महीने पहले की बात है। वो एक मानसून की भीगी-भीगी सी शाम थी। कुत्तों से बेहद प्रेम और स्नेह रखने वाले रतन टाटा ने अपने सभी सहयोगियों, कर्मचारियों से कह दिया कि मुंबई के आलीशान इलाके में स्थित टाटा समूह के मुख्यालय के दरवाजे लावारिस कुत्तों के लिए खोल दिए जाएं।
ALSO READ: रतन टाटा के निधन को लेकर क्या बोले RSS प्रमुख भागवत मोहन भागवत
टाटा समूह मुख्यालय में शरण लेने वाले बहुत से कुत्ते अपने मालिक रतन टाटा के स्नेह के चलते फिर वहीं के होकर रह गए। लेकिन अब उनसे स्नेह और प्रेम करने वाले रतन टाटा अनंत यात्रा पर चले गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सायबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर भी नहीं सुलझा पा रहे Digital Arrest के केस, क्‍यों चुनौती बना सायबर क्राइम

दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला

Aadhaar Card का कहीं हो तो नहीं रहा गलत प्रयोग, ऐसे कर सकते हैं Lock

इसराइल ने गाजा पर किया हवाई हमला, दर्जनों लोगों की मौत, चेतावनी के बाद सैकड़ों ने छोड़ा घर

3 साल बाद Facebook से खुला राज, पति कर रहा था खोज, मृत पत्नी प्रेमी संग कर रही थी मौज

सभी देखें

नवीनतम

AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में बढ़ाया MLA फंड, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

बीमार कुत्ते के लिए रतन टाटा ने किंग चार्ल्स को किया था मना, बकिंघम पैलेस में होने था सम्मान

हरियाणा में हार का कांग्रेस ने किया मंथन, नहीं आए हुड्डा, नाराज राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

रतन टाटा को अलविदा कहने आया प्‍यारा दोस्त 'गोवा', पार्थिव देह के पास से हटने को तैयार नहीं, हर कोई फफककर रो पड़ा

विश्व में संघर्षों और तनावों के समय भारत-आसियान मित्रता महत्वपूर्ण : PM मोदी

अगला लेख