Hanuman Chalisa

गूगल पर सवाल, कैसे खरीदे बिटकॉइन...

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (14:42 IST)
नई दिल्ली। दुनिया भर में चर्चा में आई बिटकॉइन को लेकर भारतीयों की जिज्ञासा भी कम नहीं है। लोग इस आभासी मुद्रा या क्रि​प्टोकरंसी को लेकर अपने सवाल ‘गूगल बाबा’ से पूछ रहे हैं। यही कारण है कि इस साल गूगल पर सबसे अधिक पूछे गए सवालों में बिटकॉइन से जुड़े सवाल शामिल हैं और उसकी प्रमुख खोज (सर्च) वाली तीन श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रही है।
 
प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल की सालाना रपट में यह खुलासा किया गया है। इस रपट में कंपनी ने यह बताया है कि इस साल उसके सर्च विकल्प में भारतीयों ने सबसे अधिक जिज्ञासा किन शब्दों, हस्तियों, गीत गानों, फिल्मों या ब्रांडों को लेकर दिखाई। इसके अनुसार सर्च के हिसाब से तीन प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रही। इनमें 2017 में सबसे चर्चित समाचार में बिटकॉइन की कीमत संबंधी समाचार आठवें स्थान पर रहा।
 
जानकारों का कहना है कि नेटीजन ही नहीं आम लोग भी बिटकॉइन के बारे में जानना चाहते हैं। इसकी कीमत, इसका उपयोग कैसे किया जाए और भारत में इसे कैसे खरीदा जाए प्रमुख सवाल हैं जो लोगों के दिमाग में हैं और जिनका जवाब वे ऑनलाइन ‘गूगल बाबा’ से पूछते हैं।
 
इसी तरह ‘क्या है श्रेणी’ में बड़ी संख्या में भारतीयों ने जानना चाहा कि आखिर बिटकायन क्या बला है? गूगल सर्च की ‘क्या है’ वाली श्रेणी में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर रही। वहीं भारत में बिटकॉइन कैसे खरीदी जाए यह सवाल उसकी ‘कैसे’ वाली श्रेणी में शीर्ष सवालों में तीसरे स्थान पर रहा।
 
कंपनी के अनुसार सर्च इंजनों पर बिटकॉइन को लेकर जिज्ञासा केवल भारत या भारतीयों तक ही सीमित नहीं है। गूगल के लिए इस साल वैश्विक सर्च में भी दो प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल है। इनमें से इस साल के पांच शीर्ष विश्व समाचारों में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर जबकि ‘कैसे’ वाली श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।
 
दुनिया भर के लोगों ने जानना चाहिए कि आखिर बिटकॉइन खरीदी कैसे जाए? उल्लेखनीय है कि बिटकॉइन एक डिजिटल मुद्रा है यानी इसका कोई भौतिक रूप-स्वरूप नहीं है। इसे डिजिटल वालेट में ही रखा जा सकता है और लेन देन किया जा सकता है। हाल ही में एक बिटकॉइन का मूल्य दस लाख रुपये से भी अधिक होने पर यह चर्चा में आई।
 
भारत में इस मुद्रा को न तो आधिकारिक अनुमति है और न ही इसके नियमन का प्रारूप बना है। वित्त मंत्रालय ने इन्हीं दिनों एक समिति गठित की जो देश में बिटकॉइन के भविष्य की दशा-दिशा पर सुझाव देगी। इसी हफ्ते देश के आयकर विभाग ने कथित रूप से कर चोरी के मामले में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और गुरुग्राम सहित नौ बिटकाइन एक्सचेंज परिसरों की पड़ताल की है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख