सीलिंग मुद्दे पर आप और भाजपा आमने- सामने

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (10:57 IST)
नई दिल्ली। सीलिंग अभियान पर दिल्ली में राजनीति गर्मा गई है। आप और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोमवार को आप कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार सीलिंग अभियान पर अस्थायी प्रतिबंध की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। केजरीवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार और उप राज्यपाल चाहते तो दिल्ली में एक भी दुकान सील नहीं हुई होती। मनोज तिवारी ने पूरे मामले की थाने में शिकायत की है।
 
दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष तथा सांसद मनोज तिवारी की अगुवाई में विधायक और व्यापारी प्रतिनिधियों का एक दल मंगलवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पर पहुंचा। मीडिया के सामने दोनों दलो के कार्यकताओं में तीखी बहस हुई। 
 
सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कई बार मिलने का समय मांगा, लेकिन दिल्ली सरकार ने समय नहीं दिया और आज जब समय दिया है तो यहां कोई व्यवस्था नहीं है। बातचीत के दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं में तीखी बहस होने लगी। तिवारी ने आरोप लगाया कि आप के विधायक उनका अपमान कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सांसद अपने कार्यकार्ताओं के साथ सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

अगला लेख