rashifal-2026

बरेली के डीएम का सवाल, मुस्लिम मोहल्लों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे क्यों?

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (10:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई साम्पद्रायिक हिंसा के बीच बरेली के जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह की सोशल मीडिया पर आए बयान ने एक नई बहस शुरू कर दी है।
 
सिंह ने फेसबुक पर लिखा है, 'अजब रिवाज बन गया है, मुस्लिम इलाकों में जुलूस ले जाओ। मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्या वे पाकिस्तानी हैं। बरेली के खैलम में यही हुआ था। पथराव हुआ। मुकदमें लिखे गए।'
 
सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया पर बवाल मच गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी की भावना को आहत करने के लिए यह नहीं लिखा था, बल्कि उनका आशय था कि ऐसे कार्यो से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। प्रशासन के साथ जनता भी परेशान होती है। विकास कार्य बाधित होते हैं।
 
उधर, राज्य सरकार ने सिंह के बयान को गम्भीरता से लिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को स्थिति ठीक करने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। बयानबाजी से बचना चाहिए। सोशल मीडिया के जरिये बयान देना गलत है। स्थिति ठीक करने में सहयोग करें। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : फेसबुक

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी बोले, जिसे ड्रामा करना है करे

शशि थरूर ने बढ़ाई टेंशन, कांग्रेस की बैठक से गायब, मोदी के कार्यक्रम में मौजूद !

योगी सरकार की नीतियों से उन्नत हुई खेती, खुशहाल किसान, खाद्यान्न उत्पादन में बड़ी उप‍लब्धि

दिल्ली धमाके को लेकर NIA का कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकियों के घरों में ताबड़तोड़ छापे

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

अगला लेख