कृषि विधेयकों को लेकर एक्शन में भाजपा, किसानों को साधने के लिए बनाया प्लान

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (08:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ​कृषि संबंधी तीन विधेयकों पर विपक्ष के दावे एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के मुद्दे पर पैदा की गई गलतफहमियों को दूर करने के लिए भाजपा किसानों तक पहुंचने की व्यापक योजना तैयार कर रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब, हरियाणा एवं आस पास के राज्यों के सांसदों एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। इसके अलावा तोमर ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के शासन वाले राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ भी बातचीत की।
 
उन्होंने बताया कि तोमर ने इस दौरान उन्हें 2 कृषि विधेयकों के फायदे बताये। कृषि संबंधी दो विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुके हैं। विपक्षी कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक एवं वाम दलों ने विधेयकों का विरोध किया है। इन विधेयकों का विरोध कुछ किसान संगठन भी कर रहे हैं।
 
इन विधेयकों के विरोध में भाजपा के पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि तोमर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से भी विधेयकों के संबंध में संपर्क किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख