दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के नेता आप के संपर्क में

अनिल जैन
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (16:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के कई स्थानीय नेता इन दिनों आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। ये नेता इस बार हर हाल में विधायक बनने की हसरत रखते हैं। 2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिर्फ तीन नेता विधायक बन सके थे, जबकि कांग्रेस से कोई भी नेता विधानसभा में नहीं पहुंच पाया था।
 
लोकसभा चुनाव के नतीजों और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी की लडाई से भाजपा के कई नेताओं उम्मीद बंधी थी कि उनको टिकट मिलेगा तो वे विधायक बन जाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजों ने उनका भ्रम तोड दिया। इसीलिए अब वे दूसरी संभावना तलाश रहे हैं।
 
इस सिलसिले में भाजपा के कई पुराने नेताओं ने हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी के आला नेताओं से संपर्क बनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे में उन्हें जीत की गारंटी दिख रही है। कांग्रेस में स्थिति थोड़ी अलग है। वहां एक तो वैसे ही चुनाव लड़ने वाले चेहरे कम हैं और जो हैं वे भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। 
 
जो बड़े नेता दो बार विधानसभा और दो बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं, वे अब किसी तरह से विधायक बन जाना चाहते हैं। इसलिए वे भी आदमी पार्टी के नेताओं से संपर्क बनाकर टिकट हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि केजरीवाल अपने कई विधायकों के टिकट काटेंगे और कुछ विधायक पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, सो टिकट मिलना आसान रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

ईरानी यूरेनियम बना पहेली, डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना है दम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

अगला लेख